|
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद
की स्थापना
1942 में हुई। इसका मुख्यालय दिल्ली
में है और इसके अधीन 38 राष्ट्रीय
प्रयोगशालाएं है जो कि भारत के विभिन्न भागों
में स्थित है। सी.एस.आई.आर का
महत्व भारत के अग्रणी अनुसंधान व विकास संगठन के रूप
में है क्यों कि यह देश के आर्थिक, औद्योगिक
और सामाजिक क्षेत्रों में विकास हेतु वैज्ञानिक और
प्रौद्योगिक ढाँचे के रूप में कार्यरत है। इसके
अनुसंधान व विकास कार्यकलाप वांतरीक्ष अभियांत्रिकी
से समुद्रविज्ञान तक, कोशिकीय जीवविज्ञान से
धातुकर्म तक, रासायनिक से खनन तक, खाद्य से
पेट्रोलियम तक तथा धर्म से पर्यावरण तक सभी
क्षेत्रों में व्यापित है।
विभिन्न
क्षेत्रों में अनुसंधान व विकास कार्य तथा इन पर
दक्षिण क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए
पाँच राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के क्षेत्रीय केन्द्र
एक ही परिसर में कार्यरत होने के लिए सी.एस.आई.आर
मद्रास कॉम्प्लेक्स
(सी.एम.सी)
में निम्न प्रयोगशालाओं के क्षेत्रीय केन्द्र
कार्यरत है
1.
केन्द्रीय विद्युत रसायन अनुसंधान संस्थान
(सिक्री),
कारैकुडी
2.
केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान
संस्थान
(सीरी),
पिलानी
3.
केन्द्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन
(सी.एस.आई.ओ),
चण्डीगढ
4.
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियोंत्रिकी अनुसंधान संस्थान
(नीरी),
नागपुर
5.
राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला
(एन.एम.एल),
जमशेदपुर
|